Ram Aur Shyam Update: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर अनीस बज्मी साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री का सीक्वल ला रहे हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की कास्ट फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में अनीस बज्मी दूसरी फिल्म पर फोकस करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनीस जिस मूवी पर काम करने वाले हैं उसका टाइटल 'राम और श्याम' है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि फिल्म पर काम शुरू हो गया है। अनीस बज्मी की फिल्म राम और श्याम में डबल रोल के लिए बॉलीवुड के तीन बड़े एक्टर्स रेस में है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- ranbir kapoor fan page/anees bazmee (instagram)
कौन बनेगा राम और श्याम
राम और श्याम का नाम सुनते ही दिलीप कुमार की 1967 की क्लासिक फिल्म याद आ जाती है, लेकिन इनसाइडर्स का कहना है कि बाजमी जरा हटके होगी। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अनीस बज्मी इस फिल्म पर काफी वक्त से काम कर रहे हैं। ये क्लासिक का रीमेक नहीं है, बल्कि ट्विन थीम को नई जनरेशन के लिए दोबारा इंटरप्रेट करने का आइडिया है। कार्तिक आर्यन रोल के लिए मजबूत दावेदार हैं, क्योंकि उन्होंने बाजमी की भूल भुलैया के दूसरे और तीसरे पार्ट में लीड रोल किया था। लेकिन दिक्कत उनकी डेट्स की है। तीनों एक्टर्स का शेड्यूल पैक्ड है। रणवीर जनवरी से डॉन 3 शुरू करने वाले हैं, कार्तिक के पास नागजिला है। रणबीर लव एंड वॉर खत्म करने के बाद धूम 4 की तैयारी में लगेंगे। अनीस बज्मी , शाहिद कपूर के बारे में भी सोच रहे हैं अगर उनके साथ बात बनी तो फिल्म फरवरी फरवरी के आखिर तक शुरू हो सकती है।
अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री
अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर अनीस की इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब अनीस 'नो एंट्री में एंट्री' नाम की फिल्म ला रहे हैं। नो एंट्री में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि इसके सीक्वल की कास्ट अभी तक फिक्स नहीं हो पाई। आए दिन इसे लेकर नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
