रणबीर कपूर की 'रामायण' (Ramayana) अब सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रहने वाली है। भगवान राम की कहानी को दुनियाभर के सिनेमाघरों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म ने हांगकांग में दस्तक दे दी है और अब कई दूसरे देशों में भी इसकी रिलीज का रास्ता खुल रहा है। खास बात यह है कि मेकर्स की नजर चीन जैसे बड़े बाजार पर भी है, जहां फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने फैंस को दिया तोहफा, दो गानों में दिखेगी पूरी गोलमाल गैंग)
हांगकांग में रिलीज हुई रामायण (pic credit-ramayana movie)
हांगकांग में रिलीज हुई फिल्म
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' 12 नवंबर को हांगकांग में रिलीज हुई। यहां फिल्म हिंदी भाषा में दिखाई जा रही है, जिसके साथ चीनी और अंग्रेजी सबटाइटल दिए गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने हांगकांग में करीब 1,84,520 हांगकांग डॉलर यानी लगभग 22.2 लाख रुपये की कमाई की। इस दौरान फिल्म के 40 शो हुए और करीब 1,169 टिकट बिके। हांगकांग के बाद फिल्म का विदेशी सफर नवंबर में और आगे बढ़ने वाला है। 19 नवंबर को ब्राजील, इटली, यूक्रेन और हंगरी में इसे रिलीज किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 20 नवंबर को पोलैंड के सिनेमाघरों में फिल्म पहुंचेगी। वहीं, 26 नवंबर को अर्जेंटीना, सेंट्रल अमेरिका, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और चेकिया में इसकी रिलीज की योजना है।
चीन में रिलीज के लिए चल रही तैयारी
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मेकर्स 'रामायण' को ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि पारंपरिक दर्शकों से बाहर भी लोग इस कहानी को देख सकें। चीन में फिल्म की रिलीज अभी सेंसर मंजूरी का इंतजार कर रही है। टीम 2027 की पहली तिमाही में इसे वहां रिलीज करने की तैयारी कर रही है, हालांकि यह जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। इस तरह 'रामायण' की अंतरराष्ट्रीय रिलीज कई चरणों में आगे बढ़ रही है। अब देखना होगा कि भारत की इस पौराणिक कहानी को विदेशी दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
