Ranbir Kapoor की नन्ही सी बेटी Raha से होने लगी है नीतू कपूर की नातिन को जलन, रिद्धिमा कपूर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा अपनी क्यूटनेस की वजह से अभी से सोशल मीडिया स्टार है। राहा की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा इन दिनों अपनी वेब सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को लेकर चर्चा में है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा (Raha) सोशल मीडिया स्टार बन गई है। नन्ही सी राहा की क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। राहा की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। कपूर फैमिली का हर सदस्य राहा से बहुत प्यार करता है। रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि एक समय में उनकी बेटी समायरा को राहा से जलन होने लगी थी। रिद्धिमा ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। आइए जानते हैं अपनी बहन से समायरा को क्यों होने लगी थी जलन? ये भी पढ़ें-Salman Khan से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पेशल टीम पूछताछ के लिए लाएगी मुंबई

ranbir alia daughter raha

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Daughter Raha (credit Pic: instagram)

Galatta India ने रिद्धिमा से बातचीत के दौरान राहा को लेकर सवाल पूछा गया। रिद्धिमा ने जवाब देते हुए कहा, फैबुलैस लाइव ऑफ वाइव के एक एपिसोड में दिखाया गया है कि एक समय पर समायरा राहा से जलने लगी थी क्योंकि सभी राहा को अपनी गोद में उठाते थे। उसे लगने लगा सभी सिर्फ राहा से प्यार करते हैं। लेकिन बाद में वो चीजें समझ गई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सिर्फ उनके पिता ऋषि कपूर उन्हें मुशक बुलाते थे। उनसे पूछा गया कि क्या राहा भी आपको मुशक बुलाती है।

End of Feed