किशोर कुमार बायोपिक छोड़कर रणबीर कपूर ने चुनी 'रामायण', अनुराग बासु ने बताया कैसे लिया इतना मुश्किल फैसला

Ranbir Kapoor Rjected Kishore Kumar Biopic: रणबीर कपूर उस समय बीच मझदार में आ गए जब उन्हें किशोर कुमार बायोपिक और रामायण के बीच एक चीज चुनने को कहा। ये दोनों ही प्रोजेक्ट बहुत बड़े और खास था। अनुराग बसु इसे बना रह थे, एक्टर ने कैसे इनमें से एक को चुना आइए जानते हैं।

Ranbir Kapoor Rjected Kishore Kumar Biopic: अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) जल्द ही फिल्म रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) में नजर आने वाले हैं। वह इस मूवी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए अपने आप को पूरा बदल दिया है। वह वर्कआउट से लेकर अपनी चाल-ढाल हर चीज का पूरा ख्याल रख रहे हैं। क्या आपको पता है रणबीर को रामायण से पहले किशोर कुमार की बायोपिक ऑफर हुई थी। ये बायोपिक कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर अनुराग बासु बना रहे थे। उस समय रणबीर को रामायण और किशोर कुमार बायोपिक में से किसी एक को चुनना था। अनुराग बासु ने बताया उन्होंने कैसे ये चुनाव किया।

Ranbir Kapoor Rjected Kishore Kumar Biopic:

Image Source: Wikipedia

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में फिल्म निर्माता अनुराग बसु( Anurag Basu) ने बताया कि मैं और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor ) काफी समय से साथ में काम करना चाहते हैं, लेकिन हो नहीं पा रहा। रणबीर कपूर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है जिसके बीच वह फंसे हुए हैं। एक्टर ने बेहद मुश्किल से दो फिल्मों में से एक को चुना था। अनुराग ने खुलासा किया कि मैंने रणबीर कपूर को किशोर कुमार की बायोपिक ऑफर की थी उस समय उसके पास रामायण भी थी एक्टर को इनमें से किसी एक को चुनना था। रणबीर ने रामायण चुनी जोकि सही किया। मुझे उसका ये फैसला अच्छा लगा।

End of Feed