Ranbir Kapoor Birthday: परिवार और दोस्तों संग रणबीर कपूर ने मनाया 44वां जन्मदिन, Neetu Kapoor ने भी लुटाया प्यार

Ranbir Kapoor's Birthday Bash: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपना 44वां जन्मदिन अपनी बुआ रीमा जैन के घर बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया।

Ranbir Kapoor's Birthday Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने बड़ी पार्टी होस्ट करने की बजाय फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने का ऑप्शन चुना। रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी उनकी बुआ रीमा जैन के मुंबई स्थित घर पर रखी गई। इस पार्टी में फैमिली के सदस्य शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर कपूर और उनकी बुआ रीमा जैन का जन्मदिन एक ही दिन आता है। ऐसे में इस खास दिन पर परिवार में डबल सेलिब्रेशन देखने को मिला। रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने दोनों के लिए खास बर्थडे पार्टी होस्ट की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "टांग टूटी हुई थी और आंखें जख्मी....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट)

Ranbir Kapoor Celebrates Birthday With Family

रणबीर कपूर ने सेलिब्रेट किया 44वां जन्मदिन (Pic Credit: Instagram)

मां नीतू कपूर ने बेटे रणबीर पर बरसाया प्यार

रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कई अनदेखी पिक्स शेयर कर बेटे को अलग अंदाज में बधाई दी। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। उन्होंने अपने बेटे के लिए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो राणा। तुम मेरे हो और मैं तुम्हे पा खुद को भाग्शाली हूं।' पिक्स में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

रीमा जैन को भी नीतू कपूर ने किया बर्थडे विश

रणबीर के साथ-साथ नीतू कपूर ने अपनी ननद रीमा जैन को भी बधाई दी। रीमा जैन के 70वें जन्मदिन पर नीतू ने पुरानी यादों को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नीतू कपूर ने लिखा, '70वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! बचपन से लेकर अब तक हमने साथ में बहुत कुछ शेयर किया। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे और ढेर सारा प्यार।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: दुनिया भर में गूंज उठा 'हनुमान अंश' का नाम, 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

End of Feed