Ranbir Kapoor on Animal Park: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की एक बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इन सब के बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) के सीक्वल एनिमल पार्क (Animal Park) को लेकर बात करते नजर आए। इस दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल पार्क से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया। इस अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर ने क्या बयान दिया है।
Image Source: IMDb
रणबीर कपूर ने 'एनिमल पार्क' को लेकर कही ये बात
एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल पार्क को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक वीडियो है जिसमें रणबीर कपूर फिल्म एनिमल पार्क से जुड़ा एक अपेडट देते नजर आए। इस वीडियो में रणबीर कपूर ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'संदीप ने मेरे साथफिल्म के किरदार,आइडिया और म्यूजिक को लेकर चर्चा की। ये सब इस बार कमाल का होने वाला है।' इसका साथ-साथ रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल पार्क की शूटिंग से भी पर्दा उठाया। रणबीर कपूर ने कहा कि 'साल 2027 से फिल्म एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू होने वाली है।' इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म एनिमल पार्क का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। साथ ही साथ यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी करते दिखाई दिए।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणबीर कपूर
एक्टर रणबीर कपूर फिल्म एनिमल पार्क के अलावा भी और भी मूवीज से बड़े पर्दे पर गदर काटने वाले हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों कि लिस्ट में रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1), लव एंड वॉर (Love and War) और ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 (Brahmastra Part 2) जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पार्क को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
