अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Ranbir-Alia करेंगे परफॉर्म, कपल ने शुरू किया डांस रिहर्सल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2024, 11:04 AM IST

Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी के प्री फंक्शन के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। कपल शादी के संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करने वाला है।

Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी गुजरात के जामनगर में होगी। इस शादी में बॉलीवुड में कई सितारे शामिल होने वाले हैं। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 8 मार्च के बीच में होंगे। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडिया वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में रणबीर-आलिया के साथ आकाश अंबानी भी नजर आए। प्री वेडिंग फंक्शन में आकाश और श्वलोका डांस परफॉर्म करते नजर आए।

रणबीर और आकाश बचपन के दोस्त हैं। यहां तक कि दोनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साथ बैठे हुए नजर आए थे। अंबानी परिवार के फैन पेज ने कार्यक्रम स्थल से रणबीर और आलिया की फोटो शेयर की थी। फंक्शन में गुजराती स्नैक्स और चाट का भरपूर इंतजाम होगा। शादी से पहले डांस परफॉर्मेंस और Kankotri इवेंट्स की तैयारियां शुरू हो गई है।

End of Feed