Ranbir-Alia Wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने तीन साल पहले आज के ही दिन एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी रचाई थी। रणबीर-आलिया (Alia Bhatt) के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ हुई थी, जिसके कुछ वक्त के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक पायदान ऊपर लेकर जाने का फैसला लिया और घरवालों की उपस्थिति में शादी रचा ली। रणबीर-आलिया की शादी की सालगिराह पर फैंस लगातार दोनों को बधाई दे रहे हैं और दोनों की खुशहाल जिंदगी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इन दोनों की मांओं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी इन्हें बधाई दी है और प्यारी-प्यारी फोटोज इंटरनेट पर शेयर की हैं।
नीतू कपूर और सोनी राजदान ने दी रणबीर-आलिया को एनिवर्सिरी की बधाई
रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखते हुए रणबीर-आलिया को शादी की सालगिराह की बधाई दी है। नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया की शादी की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सिरी क्यूटनेस... मैं तुम दोनों को शादी की सालगिराह की बधाई देती हूं।' आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी रणबीर-आलिया को एनिवर्सिरी की बधाई दी है और लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सिरी स्वीटहार्ट.... भगवान करे तुम दोनों का प्यार आने वाले सालों में बढ़ता रहे।'बहुत ही प्राइवेट थी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बहुत ही निजी थी। इन दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी बड़े कलाकार को नहीं बुलाया था। घर के अंदर ही इन दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं और 7 जन्मों के बंधन में बंध गए। आलिया और रणबीर नहीं चाहते थे कि इनकी शादी में ज्यादा भीड़ हो और केवल वही लोग इसका हिस्सा बने जिनको इनकी शादी से वाकई फर्क पड़ता है। यही कारण था कि इन्होंने दूसरे स्टार्स की तरह ग्रैंड वेडिंग नहीं की थी।
