Ramayana में कैकेयी-मंथरा बनकर छाईं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा, नए पोस्टर में दिखी भगवान राम के वनवास की झलक

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 9, 2026, 07:15 PM IST

Ramayana New Star Look: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) से कैकेयी और मंथरा के नए पोस्टर सामने आए हैं। लारा दत्ता और शीबा चड्ढा के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया है।

Ramayana New Star Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म रामायण से अब तक कई स्टार्स के लुक्स सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले फिल्म से यश (Yash) और अरुण गोविल का लुक सामने आया था। अब इन सब के बाद फिल्म से लारा दत्ता (Lara Dutta) और शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) का लुक भी रिलीज कर दिया है। दोनों का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए जानते हैं दोनों का लुक कैसा है।

Ramayana New Star Look

फिल्म रामायण से दो एक्ट्रेस का लुक जारी हो गया है। (Image Source: Ramayana Movie)

‘रामायण’ से रिलीज स्टार्स का लुक

एक्ट्रेस लारा दत्ता और शीबा चड्ढा की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से सामने आया एक्ट्रेसेस का लुक है। फिल्म रामायण के मेकर्स ने लारा दत्ता को रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा को मंथरा के किरदार में दिखाते हुए नए कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में उन दो किरदारों की झलक दिखाई गई है, जिनके फैसले भगवान राम के वनवास तक पहुंचने वाली घटनाओं में अहम भूमिका निभाते हैं। लारा दत्ता कैकेयी के शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने रानी अयोध्या के लायक भारी पारंपरिक कपड़े और गहने पहने हुए हैं। वहीं, शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनके कैरेक्टर पोस्टर में वह अपने हाथ में एक छड़ी पकड़े नजर आ रही हैं। मेकर्स ने कैरेक्टर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'एक रानी। एक मां। दो इच्छाएं, जो एक पिता के प्यार को धोखा देंगी और राम की किस्मत हमेशा के लिए बदल देंगी। एक चालाक दिमाग, जिसकी फुसफुसाहटें एक मां के प्यार को पूरे राज्य के सबसे बुरे दौर में बदल देंगी।'

End of Feed