Ramayana Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हर कोई फिल्म के अगले बड़े अपडेट का इंतजार कर रहा है। इसी बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म (Image Source: AI)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:King के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की धांसू पिक्चर, देखकर पक्का नहीं हटेंगी नजरें
कब रिलीज होगी 'रामायण'
यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण की रिलीज डेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म रामायण की रिलीज डेट अब तय हो गई है। दावा किया जा रहा है कि रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1) दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि इसी दिन रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का जन्मदिन है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म रामायण की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट के पर्दा उठा सकते हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ranbir Kapoor से पहले महेश बाबू को मिला था भगवान राम के किरदार का ऑफर? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, यश रावण, सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान और रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।
