बॉलीवुड

Ramayana Part 1: बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के लिए नमित मल्होत्रा को यहां से मिला पैसा, 4000 करोड़ के बजट का राज

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म रामायण पार्ट 1 की हर जगह चर्चा हो रही है। बड़ी बात है फिल्म का बजट, जिसे सुनकर सभी के कान खड़े हो गए हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस बजट को कैसे जोड़ा और फिल्म पर इतना पैसा कैसे लगाया, आइए आपको बताते हैं इन सवालों के जवाब।

Image

Image Source: Namit Malhotra Instagram

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) की इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक ने इतना तहलका मचा रखा है कि इसे पूरा देखने के लिए सभी बेताब हैं। फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर इसके बजट तक, हर चीज की चर्चा सुनने को मिल रही है। बेशक से फिल्म अगले साल रिलीज होगी, लेकिन इसका क्रेज समय के साथ बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को बनाया है निर्माता नमित मल्होत्रा ने। नमित मल्होत्रा ने साम-दाम दंड-भेद लगाकर फिल्म पर काम किया है। हाल ही में अपने इंटरव्यू में नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें इतना बड़ा बजट कैसा और कहाँ से मिला।

रामायण पार्ट 1 के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने गेम चेंजर के साथ पॉडकास्ट में फिल्म के बजट को लेकर बात की। उन्होंने बताया ,"रामायण पार्ट 1 की शूटिंग लगभग पुरी हो चुकी है, जब मैंने फिल्म शुरू की तब स्टार्स से लेकर सभी लोगों ने बजट के बारे में पूछा था, सभी ने कहा कि आप इतना बजट कहाँ से लेकर आएंगें। शूटिंग पुरी हो चुकी लेकिन मैंने अभी तक एक पैसा उधार नहीं लिया"।

नमित मल्होत्रा फिल्म के लिए इतना बजट कहाँ से लेकर आए?

इस सवाल के जवाब में नमित ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इतना पैसा कहाँ से आया। यह कैसे हुआ और किसने किया। नमित का कहना है कि हर कोई बड़े बजट की बात कर रहा है, ये सब अपने आप हो रहा है, यह एक प्रोजेक्ट से कहीं ज्यादा है। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरा अंतिम बजट क्या होगा - मुझे नहीं पता, मैं रोज इसका हिसाब नहीं लगायत, मैं बस यह देखता हूँ कि हम सही उत्पाद बना रहे हैं या नहीं। कहीं भी कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

मल्होत्रा ने कहा, "आज, रामायण ने हमारे व्यवसाय में एक नई जान फूंक दी है। अपने 30 साल के अनुभव में भी, मैं यह नहीं बता सकता कि यह कैसे हो रहा है, लेकिन यह... हमने हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के लिए कई ऑस्कर जीते हैं। लेकिन रामायण उन सभी से भी बड़ी और कठिन है।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article