Ramayana Part 1: भरत बनकर भगवान राम को अयोध्या वापिस लाएगा ये एक्टर, खूब जमेगी राम-लक्ष्मण के साथ जोड़ी

Ramayana Part 1 Bharat Role: रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टार मूवी में भरत का किरदार कन्फर्म हो गया है। रामायण में भरत का अहम रोल जो एक काबिल एक्टर को सौंपा गया है। उन्होंने अपना रोल कन्फर्म करते हुए बताया है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी मूवी में से एक है।

Ramayana Part 1 Bharat Role: बॉलीवुड की अपकमिंग मूवी रामायण अपने पार्ट 1 ( Ramayana Part 1) चर्चा में बनी हुई है। काफी समय से फिल्म का बज सुनाई दे रहा है। फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है जिसे एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari ) की रामायण को इंडिया की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। जिस पर मेकर्स अपने खून पसीने की कमाई लगाने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। राम-लक्ष्मण-हनुमान-रावण के बाद अब फिल्म में भरत के किरदार का खुलासा हुआ है। रणबीर कपूर के साथ भरत का किरदार कोई और नहीं बल्कि एक्टर आदिनाथ कोठारे( Adinath Kothare) कर रहे हैं। फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की है।

Ramayana Part 1 Bharat Role

Image Source: Instagram

हगवां राम का भाई भरत बनेगा ये एक्टर

एक्टर आदिनाथ कोठारे रणबीर कपूर( राम) और रवि दुबे( लक्ष्मण) के साथ भरत का किरदार करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा में इस बात की पुष्टि की है कि मैं रामायण में 'भरत' का किरदार करने वाला हूँ। एक्टर ने मुकेश छाबड़ा का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने ही मुझे ये रोल दिया था। उन्होंने ही मुझे कास्ट किया और नितेश सर ने भी मुझे भरत के किरदार के लिए चुना और नमित मल्होत्रा सर ने भी, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी। आदिनाथ ने यह भी बताया कि यह इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म है। यह आज दुनिया भर में बनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।

End of Feed