बॉलीवुड

शाहिद कपूर की फिल्म 'Arjun Ustara' का बदल गया टाइटल, अब इस नाम से होगी रिलीज

Shahid Kapoor’s 'Arjun Ustara' Gets New Title: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) काफी लंबे समय से विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस मूवी का टाइटल बदलकर 'रोमियो' कर दिया गया है।

Image

Pic Credit: Google

Shahid Kapoor’s 'Arjun Ustara' Gets New Title: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर के साथ इस समय एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। 'देवा' की रिलीज के बाद ही शाहिद कपूर ने निर्देशक विशाल भारद्वाज की मूवी की शूटिंग शुरू कर दी थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने 'अर्जुन उस्तरा' रखा था। बोल्ल्य्वोद के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक शाहिद कपूर की इस मूवी के टाइटल को मेकर्स ने बदल दिया है। आइए जानते हैं इस मूवी के लिए निर्माताओं कौन सा टाइटल फाइनल किया है।

बदल गया शाहिद कपूर की 'अर्जुन उस्तरा' का टाइटल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' नाम से रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं इस मूवी का टाइटल बदलकर अब 'रोमियो' कर दिया है। विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की फिल्म को अब 'रोमियो' नाम से जाना जाएगा। इस मूवी शाहिद कपूर पहले कभी ना देखे गए अवतार में दिखाई देंगे।

शाहिद कपूर के अपोजिट इस मूवी में मेकर्स ने त्रिप्ती डिमरी को कास्ट किया है। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, रणदीप हुड्डा और फरीदा जलाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस मूवी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आइटम नंबर भी होगा। फिल्म में दिशा पाटनी और शाहिद कपूर को साथ में डांस करते हुए देखा जाएगा। 'रोमियो' 5 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article