SCOOP: 100 करोड़ में बिकेंगे Ramayana के म्यूजिक राइट्स? रेस में बड़े-बड़े प्लेयर

फिल्म रामायण को लेकर लोगों में जिस तरह की दीवानगी है, वो किसी से छुपी नहीं है। ताजा खबर के अनुसार, रामायण के मेकर्स को म्यूजिक राइट्स के लिए 100 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है।

बॉलीवुड निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में किस कदर की दीवानगी है, ये बताने की जरूरत कतई नहीं है। देश और दुनिया के सिनेमाप्रेमी रामायण का इंतजार कर रहे हैं, जिस कारण इसको लेकर ट्रेड के गलियारों में भी जबरदस्त उत्साह है। अगर फिल्म रामायण को लेकर सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो इसके म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़े-बड़े प्लेयर्स में जबरदस्त रेस लगी हुई है। निर्माता नमित मल्होत्रा को बड़े-बड़े प्लेयर्स लगातार अप्रोच कर रहे हैं और मेगा ऑफर्स दे रहे हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि रामायण के म्यूजिक राइट्स बड़े ही आराम से 100 करोड़ रुपये के बिक जाएंगे।

SCOOP: 100 करोड़ में बिकेंगे Ramayana के म्यूजिक राइट्स? रेस में बड़े-बड़े प्लेयर

SCOOP: 100 करोड़ में बिकेंगे Ramayana के म्यूजिक राइट्स? रेस में बड़े-बड़े प्लेयर

म्यूजिक राइट्स से 100 करोड़ कमाएगी Ramayana

म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान और हैन्स जिम्मर जैसे बड़े नाम रामायण का म्यूजिक दे रहे हैं, जो फिल्म की हाइलाइट्स होने वाला है। रामायण के मेकर्स लगातार कोशिश में लगे हुए हैं कि फिल्म के राइट्स मोटी रकम में बिकें और एक बड़ा रिकॉर्ड क्रिएट करें। पिंकविला को मिली जानकारी के अनुसार नमित मल्होत्रा की रामायण के म्यूजिक के लिए 100 करोड़ रुपये की डील मिली है। ये रकम फिल्म के सिर्फ पहले भाग के लिए ऑफर हुई है, जिसमें सभी भाषाओं के गीत शामिल हैं।

End of Feed