'रामायण' के बाद 'अमर-अकबर-एंथनी' का रीमेक बनाएंगे नितेश तिवारी!! निर्माता ने बताया आजकल के एक्टर तो......

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ने मजेदार सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वह 80 के दशक की कौन सी फिल्म का रीमेक करना चाहते हैं। आइए बताते हैं उन्होंने अमिताभ बच्चन की कौन सी दो हिट फिल्मों को इसके लिए चुना।

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) इन दिनों रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं। निर्माता की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि रामायण के बाद वह कौन सी फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं तब उन्होंने मजेदार जवाब दिया। नितेश ने कहा कि मैं 80s में आई फिल्म अमर-अकबर एंथनी और दीवार का रीमेक बनाना चाहता हूं। हालांकि बाद में उन्होंने इसके बीच आने वाली मुश्किल पर भी बात की।

Nitesh Tiwari want to make Remake of Amar-Akabar-Anthony

नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्मों पर बात करते नजर आए। निर्माता से जब पूछा गया कि आप कौनसी फिल्म का रीमेक बनाना पसंद करेंगे, जवाब में उन्होंने कहा कि मैं 80s की हिट फिल्म अमर-अकबर एंथनी और दीवार का रीमेक बनाना चाहता हूं। अगर यह हो पाया तो मैं ये दोनों ही फिल्मों का रीमेक करना चाहूंगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आजकल के स्टार्स इसे करने से मना कर देंगे। आज की डेट में इसे बनाना मुश्किल है।

End of Feed