First Photo From Ramayan Set Goes Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ सई पल्लवी और यश भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। बीते दिन 'रामायण' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने मुहुर्त पूजा के साथ 'रामायण' (Ramayan) की शूटिंग का शुभारंभ किया। हालांकि शुरुआती शॉट नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के बॉडी डबल के साथ शूट किया। खास बात तो यह है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' के सेट से पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर में Yash की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाएंगी Sakshi Tanwar?
नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) से सामने आई इस पहली तस्वीर में सेट बहुत ही भव्य बना नजर आया। फोटो पर लिखा दिखा, "रामायण, पहला दिन।" इस फोटो को देखने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश के फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि मेकर्स रामनवमी के शुभअवसर पर 'रामायण' का आधिकारिक तौर पर ऐलान करेंगे। वहीं रणबीर कपूर भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
'रामायण' के पहले भाग में नहीं दिखेंगे यश
टाइम्स नाउ की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' (Ramayan) के पहले भाग में यश नहीं नजर आएंगे। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इसका पहला पार्ट सीता हरण तक होगा। लेकिन अब मूवी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्म के पहले पार्ट का यश (Yash) हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह इन दिनों 'टॉक्सिक' की शूटिंग में बिजी हैं।
तीन भागनों में रिलीज होगी 'रामायण'
खबरों की मानें तो 'रामायण' (Ramayan) को तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि वह भगवान राम से जुड़ी हर चीज को बारीकी से मूवी में दिखाना चाहते हैं। ऐसे में अनुमान लग रहा है कि 'रामायण' के पहले भाग में सनी देओल भी नजर नहीं आएंगे।
