भारतीय फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने सिनेमाप्रेमियों को कई यादगार फिल्में दी हैं और मुंबई के क्राइम पर आधारित तो कई कहानियां सुनाई हैं। ऐसा लग रहा है कि वो फिर से एक बार अपने पुराने तेवर दिखाने के लिए तैयार हैं और दर्शकों के सामने एक दफा फिर से धांसू क्राइम ड्रामा पेश करने जा रहे हैं। अगर इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जल्द ही मुंबई के जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और जल्द ही इसका ऐलान भी हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान
Daya Nayak Biopic की कमाल संभालेंगे राम गोपाल वर्मा, हिलेंगे थिएटर (Image Source: AI/Instagram)
Daya Nayak की जिंदगी पर मूवी बनाएंगे Ram Gopal Verma
मीडिया में आई ताजा जानकारी की मानें तो दया नायक की बायोपिक इन दिनों शुरुआती दौर में है। राम गोपाल वर्मा इन दिनों इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। इंडस्ट्री का एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस इस मूवी को प्रोड्यूस करने जा रहा है, जिसके नाम का खुलासा जल्द हो सकता है। सूत्र ने मिडडे को जानकारी दी है, "दया नायक की बायोपिक का आइडिया काफी लम्बे समय से राम गोपाल वर्मा के दिमाग में था लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस आइडिया ने तेजी पकड़ी। इन दिनों रामू फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं और जैसे ही वो पक्का हो जाता है इसकी शूटिंग शुरू होगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Vvan Force of the Forest के क्लाइमैक्स की दोबारा होगी शूटिंग!! 10 दिन का बना शेड्यूल
बताते चलें कि राम गोपाल वर्मा दया नायक की बायोपिक को कम्पनी यूनिवर्स से भी जोड़ सकते हैं। रामू साल 2010 से ही कम्पनी यूनिवर्स को एक्सपेंड करना चाहते हैं, जिसके लिए दया नायक बायोपिक एकदम परफेक्ट है। अगर रामू किसी को ये सरप्राइज देते हैं तो लोगों को चौंकना नहीं चाहिए। एक वक्त था जब रामू मुंबई क्राइम को पर्दे पर पेश करने के लिए मशहूर थे। माना जा रहा है कि दया नायक की बायोपिक से रामू का वही दौर लौट सकता है।
