Ram Gopal Varma ने की रणदीप हुड्डा के "रणतुंगा' की तारीफ, खौफनाक विलेन बनकर छा गए "जाट" एक्टर

​Ram Gopal Varma Praises Randeep Hooda: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है। जाट फिल्म में उनके किरदार के लिए खूब तारीफ की है। जाट से मिले प्यार के लिए रणदीप हुड्डा ने भी फैंस का आभार जताया है। यहां पढें लेटेस्ट जानकारी

Ram Gopal Varma Praises Randeep Hooda : सनी देओल ( Sunny Deol) की हालिया रिलीज फिल्म जाट( Jaat) सिनेमाघरों में गदर काट रही है। दर्शकों को एक्शन-ड्रामा से भरी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। जाट में रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने नेगेटिव किरदार किया है। वह फिल्म में रणतुंगा बने है। जिसके खौफ से पूरा गाँव कांपता है। रणदीप हुड्डा ने फिल्म में दमदार किरदार किया है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता रम गोपाल वर्मा ने रणदीप हुड्डा की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

​Ram Gopal Varma Praises Randeep Hooda

राम गोपाल वर्मा( Ram Gopal Varma) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है रणदीप हुड्डा ने जाट में बेहतरीन काम किया है। रणदीप हुड्डा की पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है आप Jaat में कमाल के थे.. ग्रीक भगवान का लुक, खौफनाक खौफनाक अंदाज और विस्फोटक ऊर्जा का मिश्रण, मास मसाला का बेहतरीन मिश्रण। निर्माता को रणदीप का काम बेहद पसंद आया।

End of Feed