Rakul Preet Singh on Mere Husband Ki Biwi Failure: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की इस साल 21 फरवरी के दिन फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को भले ही लोगों ने पसंद किया था लेकिन 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ नहीं देखी गई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल नहीं रही थी। इस मूवी के फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स को भी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) के फेलियर पर अब रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप पर वॉक जलवा बिखेर चुकीं रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि हर फिल्म की अपनी टाइमलाइन के साथ-साथ उसके देखने के दर्शक भी अलग होते हैं। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर फिल्म अच्छी है तो वो दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहती है। अगर ऐसा नहीं है तो उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी है। जब कोई फिल्म वहां आती है, तो लोग उसे देखते हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर देखी गईं।'
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का लाइफटाइम कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के लगभग रहा था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह को आने वाले दिनों में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि इस मूवी की शूटिंग मेकर्स ने शुरू कर दी है
