राजपाल यादव ने किया दावा बॉलीवुड में नहीं है नेपोटिज्म , ऐसा होता तो मेरे 200 रिश्तेदार....

Rajpal Yadav said there is no Nepotism in Bollywood: अभिनेता राजपाल यादव( Rajpal Yadav) ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म जैसा कुछ भी नहीं है। शाहरुख खान-परेश रावल जैसे स्टार्स का नाम गिनवाते हुए उन्होंने इस बात का दावा किया है। आइए बताते हैं एक्टर ने और क्या कहा

Rajpal Yadav said there is no Nepotism in Bollywood: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव( Rajpal Yadav) हिन्दी सिनेमा के वो कलाकार हैं जो आपको हँसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राजपाल यादव जिस भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं वह फिल्म और भी मजेदार हो जाती है। इसके अलावा राजपाल यादव हमेशा अपने दिल की बात को साफ तरीके से कहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में जो लोग कहते हैं कि नेपोटिज्म है ऐसा कुछ नहीं है। अगर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता तो मेरे 200 से ज्यादा रिश्तेदार आज फिल्मों में होते।

Rajpal Yadav said there is no Nepotism in Bollywood

राजपाल यादव( Rajpal Yadav) ने हाल ही में एएनआई से बात करते हुए बताया कि लोग कहते हैं बॉलीवुड में नेपोटिज्म बहुत है लेकिन यह सच नहीं है। जानकारी होने की वजह से आपको फर्स्ट ब्रेक जरूर मिल सकता है लेकिन आपका आगे का रास्ता आपकी मेहनत और जनता का प्यार तय करता है। एक्टर ने कहा कि मेरे 200 रिश्तेदार हैं अगर ऐसा होता तो सभी फिल्म इंडस्ट्री में होते।

End of Feed