सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव ने कसी कमर, 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी फिल्म

Rajkummar Rao in Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने 'मालिक' के रिलीज होने के बाद अब अपने नए प्रोजेक्ट यानी सौरव गांगुली की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है। इस मूवी की शूटिंग राजकुमार राव अगले साल शुरू करेंगे।

Rajkummar Rao in Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी हालिया रिलीज हुई गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' (Maalik) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से इस मूवी को खास रिव्यू नहीं मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग को जमकर तारीफ की जा रही है। इस मूवी के रिलीज होने के बाद राजकुमार राव ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव को बड़े परदे पर सौरव गांगुली का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Rajkummar Rao

Pic Credit: Instagram/rajkummar_rao

मिड-डे से बात करते हुए राजकुमार राव बताया कि टीम ने अभी फिल्म शूटिंग में देरी इसलिए की है ताकि वो इस बायोपिक के लिए न्याय कर सकें। मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को साल 2026 में जनवरी के महीने से शुरू करेंगे। फिल्म का टाइटल भी तय नहीं किया गया है। राजकुमार राव इस समय सौरव गांगुली की तरह खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। राजुकुमार राव ने यह भी बताया कि वो क्रिकेट खेलना तो जानते हैं लेकिन बतौर लेफ्ट-हैंडेड बैट्समैन होना अलग बात है। इसलिए राजकुमार राव को सौरव गांगुली की तरह खेलने के लिए प्रैक्टिस करने का समय चाहिए।

End of Feed