3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी ने कहानी का किया खुलासा, 'मिड-लाइफ क्राइसिस' झेलेंगे रैंचो-फरहान और राजू

Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel: हाल ही में राजकुमार हिरानी ने बात करते हुए बताया कि वो '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस मूवी की कहानी में रैंचो-फरहान और राजू 'मिड-लाइफ क्राइसिस' का सामना करेंगे।

Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel: साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को बनाने की तैयारी मेकर्स ने कर दी है। '3 इडियट्स' (3 Idiots Sequel) के सीक्वल का इंतजार फैन्स भी बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर राजकुमार हिरानी ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। हाल ही में एक पोर्टल से बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने '3 इडियट्स 2' की कहानी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस समय स्क्रिप्ट पर काम जारी है। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि सीक्वल में रैंचो-फरहान और राजू को 'मिड-लाइफ क्राइसिस' का सामना करते हुए देखा जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sunny Kaushal और Sharvari के रास्ते हुए अलग, ब्रेकअप होने की वजह आई सामने)

Rajkumar Hirani on 3 Idiots sequel

'3 इडियट्स' की कहानी का राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा

जानिए कैसी होगी '3 इडियट्स' के सीक्वल की कहानी

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने बताया कि वे और उनके पुराने साथी अभिजात जोशी फिल्म की स्क्रिप्ट बना रहे हैं। यह फिल्म कई साल बाद रैंचो-फरहान और राजू को फिर से दिखाएगी जब दर्शकों ने उन्हें आखिरी बार देखा था। 3 इडियट्स (2009) के लास्ट में रैंचो (आमिर खान) लद्दाख में एक इनोवेटिव टीचर बनकर बस गया। फरहान (आर. माधवन) एक सफल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गया। वहीं दूसरी ओर राजू (शरमन जोशी) भी जॉब पाने में सफल हो जाता है।अब राजकुमार हिरानी कहते हैं कि सीक्वल इनके कॉलेज के दिनों से बहुत आगे की कहानी दिखाई जाएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

राजकुमार हिरानी ने आगे कहा, 'मैं अभी भी उस स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। इसमें बहुत सारा काम बाकी है। ये स्क्रिप्ट इन किरदारों के 15-20 साल बाद की कहानी पर है। इसमें कॉलेज या उस जैसी कोई बात नहीं है। अब वे लोग शादीशुदा हैं और बच्चों वाले भी हैं। वे मिड-लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं तो अब देखते हैं आगे क्या होता है।' राजकुमार हिरानी ने यह साफ कर दिया है कि इस मूवी की कहानी एकदम अलग होने वाली है।

End of Feed