कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाने पर ट्रोल हुए Rahul Roy, आशिकी एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rahul Roy Post: बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो बनाया था। इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इस बीच राहुल रॉय का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Rahul Roy Post: आशिकी ( Aashiqui) फेम एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। राहुल रॉय का हाल ही में एक रील वीडियो सामने आया था, जो कि इंटरनेट पर अबतक छाया है। इस क्लिप की वजह से राहुल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्टर राहुल रॉय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर... (ये भी पढ़ें-भारी सूटकेस लिये मुंबई की सड़क पर भटकते दिखे Rahul Roy, 'आशिकी' से बन गए थे सुपरस्टार, वीडियो देख पसीजा दिल)

Rahul Roy video

कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाने पर ट्रोल हुए राहुल रॉय (pic credit-instagram)

राहुल रॉय ने कही ये बात

आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद चर्चा में आ गए। एक कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई रील्स के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब राहुल रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा कि लोग उनकी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या उनके संघर्ष पर हंसते हैं, तो यह उनकी सादगी या संघर्ष से ज्यादा उन लोगों के बारे में बताता है। उन्होंने लिखा, 'मैं ईमानदारी और सादगी से काम करता हूं। मेरे कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं, जिनके लिए पैसों की जरूरत है। ये मामले आज से नहीं, ब्रेन स्ट्रोक से पहले से चल रहे हैं। अगर आप वाकई चिंतित हैं, तो मुझे अच्छा और सही काम ढूंढने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों के खर्चे निकाल सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक नहीं उड़ा रहा।'

End of Feed