राहुल भट्ट ने पिता मेहश भट्ट और बहन पूजा भट्ट के किसिंग फोटो पर तोड़ी चुप्पा, कहा- 'हमको मालूम है सच...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 07:43 AM IST

Rahul Bhatt on Mahesh Bhatt-Pooja Bhatt Kissing Photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के सौतेले भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने अभी हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और अपनी बहन एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की वायरल किसिंग फोटो को लेकर रिएक्शन दिया है।

Rahul Bhatt on Mahesh Bhatt-Pooja Bhatt Kissing Photo: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनकी बेटी एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की एक पुरानी फोटो फिर से चर्चा में है। 1990 में एक मैगजीन कवर के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने एक-दूसरे को किस करते हुए फोटो खिंचवाई थी, जिसके बाद खूब बवाल हुआ था। इस फोटो को लेकर आज भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है, कोई इसे गलत बताता है, तो किसी को इस से फर्क नहीं पड़ता। अब इन सब के बीच महेश भट्ट के बेटे और पूजा के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने इस पर अपनी बात रखी है।

Rahul Bhatt On Kissing Photo

राहुल भट्ट ने फोटो को लेकर कही ये बात

राहुल भट्ट के एक इंटरव्यू ने पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट की किसिंग फोटो को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। राहुल भट्ट ने ‘हिंदी रश (Hindi Rush)’ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये सब तो पानी की तरह बह जाता है। हम जानते हैं कि सच क्या है, हमने बचपन से ये सब देखा है।' आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बताया कि वो उस वक्त 14 साल के थे, जब ये फोटो सामने आई थी। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्मी परिवार से होने की वजह से वो ऐसी बातों से डरते नहीं हैं। राहुल भट्ट का ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed