Ragini 3: तमन्ना भाटिया-जुनैद खान के पीछे पड़ेंगी नरगिस फाखरी, बनेंगी पुलिस ऑफिसर

जुनैद खान और तमन्ना भाटिया इन दिनों रागिनी 3 के लिए कमर कस रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो रागिनी 3 में अब नरगिस फाखरी की भी एंट्री हो गई है। फिल्म रागिनी 3 में नरगिस पुलिस ऑफिसर बनेंगी।

बॉलीवुड कलाकार जुनैद खान और अदाकारा तमन्ना भाटिया इन दिनों निर्माता एकता कपूर के बैनर में बनने वाली रागिनी 3 के लिए कमर कस रहे हैं। रागिनी एमएमएस सीरीज की तीसरी कड़ी में 3 गुना ज्यादा रोमांच होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मेकर्स इस दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहे हैं। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म रागिनी 3 में नरगिस फाखरी की भी एंट्री हो गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रागिनी 3 में अदाकारा नरगिस फाखरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। नरगिस को अक्सर दर्शकों ने ग्लैमरस किरदारों में देखा है। रागिनी 3 जैसी सुपरनैचुरल थ्रिलर में उनका एकदम अलग अवतार दिखाई देगा। (ये भी पढ़ें: Sarke Chunar Controversy: महिला आयोग के सामने नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा)

Nargis Fakhri in Ragini 3

Nargis Fakhri in Ragini 3

Ragini 3 में जान डालेंगी Nargis Fakhri

निर्माता एकता कपूर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म रागिनी 3 को डायरेक्टर शशांक घोष बनाएंगे। उन्होंने साल 2011 में आई रागिनी एमएमएस डायरेक्ट की थी, जो अब कल्ट बन चुकी है। इन दिनों शशांक घोष फिल्म के प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। मेकर्स ने अब तक नरगिस फाखरी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन IMDB पर मूवी की स्टारकास्ट में नरगिस के नाम का जुड़ना इस ओर इशारा देता है कि उनकी रागिनी 3 में एंट्री हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित गाना Volume 1 गाने के आरोप से Honey Singh ने किया इंकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा)

End of Feed