Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में मेघनाद का किरदार निभाएंगे राघव जुयाल, विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस

Raghav Juyal To Star in Ramayana: नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की एंट्री होने के बाद अब रावण के सबसे बड़े बेटे और लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) के किरदार के लिए मेकर्स ने राघव जुयाल को फाइनल कर लिया है।

Raghav Juyal To Star in Ramayana: 'डीआईडी' और "डांस प्लस" के जरिए फेमस हुए राघव जुयाल ने अपने करियर को बनाने में कड़ी मेहनत की है। धीरे-धीरे अब राघव जुयाल इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। बीते साल आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज "बैड्स ऑफ बॉलीवुड" में राघव जुयाल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया था। अब जो राघव जुयाल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उन्होंने एक बाद छलांग लगाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव जुयाल (Raghav Juyal) को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) मिल गई है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर आएंगे विजय सेतुपति, नितेश तिवारी ने किया कमाल?)

Raghav Juyal to Star in ‘Ramayana’

Pic Credit: Instagram

मेघनाद के रोल में नजर आएंगे राघव जुयाल

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राघव जुयाल की एंट्री अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म "रामायण" में होती नजर आ रही है। 'रामायण' में राघव जुयाल को रावण के सबसे बड़े बेटे और लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) के किरदार में देखा जाएगा। 'मेघनाद' का किरदार 'रामायण' में बहुत अहम है। उनका किरदार "रामायण पार्ट 2" में दिखेगा, जो दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली है।

राघव जुयाल से पहले विक्रांत मैसी को ऑफर हुआ था ये रोल

कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) के किरदार के लिए मेकर्स ने सबसे पहले विक्रांत मैसी से संपर्क किया था। हालांकि बात नहीं बनी और विक्रांत मैसी इस मूवी का हिस्सा बनने से चूक गए। अब राघव जुयाल को ऑनबोर्ड ले लिया गया है। इंजरी ठीक होने के बाद राघव जुयाल फिल्म के लिए अपने पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की सक्सेस के बाद सनी देओल की लगी लॉटरी, निखिल नागेश भट्ट की एक्शन मूवी में आएंगे नजर)

End of Feed