Bhai Tera Star Hai: बॉलीवुड के नेक्स्ट स्टार बनेंगे Raghav Juyal, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

Bhai Tera Star Hai Poster: राघव जुयाल ने अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhai Tera Star Hai Poster: एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली है। एक्टर राघव जुयाल ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर दिया है। हाल ही में वो अर्यान खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी नजर आए थे। इस सीरीज को देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। राघव जुयाल की नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' (Bhai Tera Star Hai) का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Raghav Juyal-Niharika NM कर रहे हैं एक-दूजे को डेट! कोजी फोटोज वायरल होते ही लगी अटकलें)

Raghav Juyal Bhai Tera Star Hai Poster

राघव जुयाल की नई मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

राघव जुयाल की नई मूवी को लेकर आया अपडेट

एक्टर राघव जुयाल ने अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर भी जल्द रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में राघव अजय सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बड़े सपने देखने वाला और खुद पर पूरा भरोसा रखने वाला एक युवा है। राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "बॉलीवुड, तैयार हो जाओ। एक नया स्टार आ रहा है। Talent Loading... टीजर जल्द आ रहा है।" पोस्टर में राघव के किरदार अजय सिंह के साथ "टैलेंट लोडिंग..." लिखा हुआ है। इससे इशारा मिलता है कि फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाएगी, जो बड़े सपने देखता है और अपनी मेहनत से स्टार बनने की कोशिश करता है।

End of Feed