Pushpa 2 की शूटिंग हुई शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:08 PM IST

Pushpa 2 the Rule Shooting Begins, Allu Arjun, Rashmika Mandanna: तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट को लेकर अब इंतजार खत्म हो गया है। पुष्पा द रूल की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है।
  • पुष्पा 2 के सेट से अल्लू अर्जुन की तस्वीर सामने आई है।
  • फिल्म पुष्पा को लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Allu Arjun’s Pushpa 2 Shooting Begins: ‘मै झुकेगा नहीं साला’, पुष्पा फिल्म का ये आइकॉनिक डायलॉग देशभर में लोकप्रिय है। फिल्म पुष्पा को सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों से बेहिसाब प्यार मिला। अब आखिरकार इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। पुष्पा 2 यानि पुष्पा: द रूल (Pushpa: the Rule)के लिए शूटिंग शुरू हो गई है।

Allu Arjun in Pushpa 2

Allu Arjun in Pushpa 2

पुष्पा 2 के सेट पर सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की है। जिसके बाद से ही फैंस पुष्पा 2 के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

End of Feed