Sonu Sood On Dogs: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने आवारा कुत्तों पर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की तरफ से ऐलान किया गया है कि सार्वजनिक जगहों से सभी आवारा कुत्तों को हटाया जाएगा। इस फैसले ने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया है। एनिमल लवर्स ने इस फैसले को गलत बताया है। सोशल मीडिया पर सीएम मान के फैसले की आलोचना हो रही है। इसी बीच, अब कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसमें सबसे पहला नाम सोनू सूद (Sonu Sood) है। आइए आपको बताते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है और उनके साथ किन किन स्टार्स ने कुत्तों के लिए आवाज उठाई है। (ये भी पढ़ें: रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में धमाका करेंगी Ranbir Kapoor की Ramayana, तगड़ी कमाई के लिए मेकर्स ने बनाई प्लानिंग)
Raveena tandon- CM Bhagwant Mann- sonu sood (photo credit- instagram)
सोनू सूद ने शेयर किया वीडियो
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फैसला आने के बाद सोनू सूद ने अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैंने आज सुबह ही एक ट्वीट देखा जिसमें पंजाब के सीएम ने एक आदेश दिया कि जितने भी सड़क किनारे रहने वाले कुत्ते हैं, उन्हें पकड़कर ले जाया जाए; पता नहीं फिर उनके साथ क्या होगा। इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है, लेकिन वफादारी की बात करें तो सिर्फ कुत्ते ही होते हैं जो वफादार होते हैं। कुछ जगहों पर कुछ ऐसे कुत्ते होते हैं जो बच्चों या वहां रहने वालों पर हमला करते हैं। ऐसे कुत्तों के बारे में वहां रहने वाले लोग अच्छे से जानते हैं और उनकी कंप्लेट भी होती है, लेकिन सभी आवारा कुत्तों को हटाना या मारना सही हल नहीं है। हमें इस आदेश को रुकवाना है।' उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को इसके बजाय आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर और घर बनाने चाहिए ताकि वे सुरक्षित और शांति से रह सकें।' सोनू सूद के इस वीडियो को रुपाली गांगुली ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है, जिससे साफ है कि वह भी इस मामले में सोनू सूद के साथ खड़ी है। (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'अंदर का जाट बाहर आ जाता है' घमंडी के टैग पर Randeep Hooda ने तोड़ी चुप्पी)रवीना टंडन ने दी अपनी राय
पंजाब में लागू होने वाले इस नए फैसले पर रवीना टंडन भी अपनी राय दी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की हर तरफ चर्चा है और लोगों की सुरक्षा भी जरूरी है, लेकिन उम्मीद है कि इस फैसले को लागू करते समय इंसानियत और संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा। नसबंदी, टीकाकरण, अच्छे शेल्टर और सही तरीके से पुनर्वास जैसे उपाय लोगों और जानवरों, दोनों की सुरक्षा में मदद कर सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रशासन, पशु कल्याण संगठनों और विशेषज्ञों के सहयोग से पंजाब इस संवेदनशील मुद्दे को जिम्मेदारी और इंसानियत के साथ संभालने की मिसाल बन सकता है। हम बेजुबान जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वही आखिरकार बताता है कि हम एक समाज के रूप में कैसे इंसान हैं।वहीं, राजपाल यादव ने इस पर कहा कि जंगल,पानी, अग्नि जितनी जरूरी है उतने ही जितने भी जनवर हैं और वो जरूरी है। जिन जानवरों को हमने पैदा नहीं किया उनको मारने का अधिकार नहीं है। स्ट्रीट डोग्स को मारकर अगर लाइफ अच्छी हो जाती है तो ये सोल्यशन नहीं है। जीवन अच्छा रखने के लिए जानवरों को मार देना चाहिए तो हमसे बढ़ा जानवर कौन..
