Priyanka Chopra new Project: प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस आ गई हैं उनकी वापसी को लेकर फैन्स बेहद खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार इंडिया आई हैं और इतने साल बाद घर वापसी की वजह को लेकर फैन्स तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
priyanka chopra bollywood film
अब ताजा जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में इंडिया आई हैं। खबर है कि प्रियंका अपने पर्सनल बिजनेस के लिए मुंबई आई हैं। अभिनेत्री अपने एक बड़े पर्सनल हाईजीन और कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ एक शैम्पू लाइन लॉन्च करने वाली है। बस इतना ही नहीं, चर्चा यह है कि प्रियंका अपने भविष्य के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का भी प्ला तैयार करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा संभवतः विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ नया प्रोजेक्ट करेंगी। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वे लंबे समय से नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आने का प्लान कर रहे हैं।
निर्देशकों ने कथित तौर पर पहले ही प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ आइडिया शेयर किए हैं और उनकी बैठक के बाद चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। प्रियंका ने इससे पहले विशाल के साथ '7 खून माफ' और 'कमीने' में काम किया था। उन्होंने आखिरी बार भंसाली के साथ 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था।
अभिनेत्री फिल्म 'जी ले जरा' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए भी तैयार है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
