Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी मालती मैरी की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 11:19 AM IST

Priyanka chopra Daughter Malti Marie Photo: बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज करते हैं। इसी तरह प्रियंका ने भी अपनी बेटी मालती मैरी का फेस अभी तक रिवील नहीं किया है। हालांकि अब उन्होंने मालती की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की फोटो।
  • मालती मैरी की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोंरी पर मालती की फोटो शेयर की है।

Priyanka chopra Daughter Malti Marie: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jones) सिर्फ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल स्टार भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हालीवुड स्टार निक जोनस के साथ 2 दिसंबर 2018 को शादी कर ली, शादी के करीब 4 साल बाद प्रियंका ने सरोगेसी की मदद से एक बेटी को इसी साल जन्म दिया है। जन्म के बाद से ही प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा फैंस के साथ रिलीव नहीं किया है। प्रियंका और निक ने अपनी बेटी मालती की जितनी भी फोटो शेयर की हैं उसमें अपनी बेटी का चेहरा इमोजी या किसी और तरह से हाइड किया है।

Priyanka Chopra Jones Daughter Malti Marie

Priyanka Chopra Jones Daughter Malti Marie

इस बीच प्रियंका ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें मालती की एक झलक फैंस को देखने को मिल रही है।

End of Feed