Priyanka Chopra के बाद मां मधु चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड की काली सच्चाई कहा- 'उसने वो सब नहीं किया'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 08:40 AM IST

Priyanka Chopra mother on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आई हैं। मधु चोपड़ा ने प्रियंका के बॉलीवुड छोड़ने का कारण बताया है। इसके साथ ही इंडस्ट्री को लेकर भी मधु चोपड़ा ने कई खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर मधु के बयान की काफी चर्चा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका के सपोर्ट में उतरीं मां मधु चोपड़ा।
  • मधु ने प्रियंका के बॉलीवुड छोड़ने का कारण बताया है।
  • प्रियंका चोपड़ा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Priyanka Chopra mother on Bollywood: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रही गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई कड़वे खुलासे किए हैं। इस बीच प्रियंका को बॉलीवुड के कई सितारो से लेकर लाखों फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही अब प्रियंका चोपड़ा की मां और फिल्म प्रोड्यूसर मधु चोपड़ा ने भी अब अपनी बेटी के बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह बताई है। मधु चोपड़ा ने भी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं। आइए एक्ट्रेस की मां के बयान पर एक नजर डालते हैं।

Priyanka Chopra mother Madhu Chopra

Priyanka Chopra mother Madhu Chopra

‘उसने वो सब करने से मना कर दिया’

जोश टॉक्स आशा के साथ एक बातचीत में, मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि एक दिन उन्होंने फैसला किया कि शाम को 7:7:30 के बाद प्रियंका की कोई मीटिंग नहीं होगी, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ करने से भी मना कर दिया जिसमें वह कम्फर्टेबल नहीं थीं। इसके साथ ही वह इस फैसले पर अडिग रही। हमने जो कुछ भी किया वो उस दायरे के अन्दर ही किया। उसके हाथ से कई बॉलीवुड फिल्में छूट गईं, क्योंकि उसने वैसे सीन करने से मना कर दिया था, जिससे ज्यादा जरूरत नहीं थी।’

End of Feed