Hera Pheri 3 से बाहर होने पर प्रियदर्शन ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'प्रोड्यूसर ने अपमान किया'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 3, 2026, 01:39 PM IST

Priyadarshan on Hera Pheri 3 Exit: हेरा फेरी 3 को लेकर नया विवाद सामने आया है। प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि प्रोड्यूसर ने उनका अपमान किया था।

Priyadarshan on Hera Pheri 3 Exit: फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि एक्टर परेश रावल इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक नया खुलासा सामने हुआ है। फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने इस अपकमिंग फिल्म से खुद को अलग क्यों किया। तो चलिए जानते हैं प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर क्या बयान दिया है।

Priyadarshan on Hera Pheri 3 Exit

प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर किया खुलासा (Image Source: Chat GPT/ ANI)

इस वजह से अलग हुए प्रियदर्शन

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह डायरेक्टर प्रियदर्शन का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। प्रियदर्शन ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार से कहा था कि हेरा फेरी 3 बनाने के अधिकार उनके पास हैं, लेकिन ये फिल्म प्रियदर्शन के साथ नहीं बननी चाहिए। निर्देशक के मुताबिक, फिरोज की यही एक शर्त थी। प्रियदर्शन ने ये भी दावा किया कि फिरोज कई बार उनका अपमान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हेरा फेरी (2000) देखने के बाद फिरोज ने यहां तक कह दिया था कि फिल्म किसी गरीब आदमी की बनाई हुई लगती है। इतना ही नहीं, प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पांच घंटे लंबी फिल्म को एडिट कर छोटा करना पड़ा था।

End of Feed