नेपाल की मौजूदा हालत को देख Prajakta Koli ने कैंसिल की अपनी ट्रिप, कहा 'यह सच में दिल दहलाने...'

Prajakta Koli Cancels Her Trip to Nepal: पड़ोसी देश नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संसद सहित कई सरकारी इमारतों में आग भी लगा दी है और वहां के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में अब प्राजक्ता कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी नेपाल की ट्रिप को कैंसिल कर दिया है।

Prajakta Koli Cancels Her Trip to Nepal: सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने नेपाल जाने का मन बनाया था। नेपाल में इस समय युवाओं का सरकार विरोधी प्रदर्शन जोरों पर है। हर गुजरते दिन के साथ नेपाल के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई लोगों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के साथ-साथ बड़े-बड़े नेताओं के घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इस घटना को देखने के बाद हरकोई हैरान रह गया है। ऐसे में अब प्राजक्ता कोली ने नेपाल की हालत को देखने के बाद अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है। प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Prajakta Koli

Image Source: IMDb

प्राजक्ता कोली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नेपाल में चल रही स्थिति को देखने के बाद इसे सचमुच दिल दहला देने वाला बताया। प्राजक्ता कोली ने लिखा, 'कल जो कुछ भी नेपाल में हुआ वो सच में दिल दहला देने वाला है। इस समय को देखते को देखते हुए किसी भी तरह का जश्न मानना सही नहीं लग रहा है।'

प्राजक्ता कोली ने आगे कहा, 'मैं दिल उन परिवारों के प्रति बाहर आ रहा है, जो इस त्रासदी को झेल रहे हैं। मैं वहां जाकर सामने मिलने के लिए बेहद उत्साहित थी लेकिन यह समय अभी कहीं भी जाने का नहीं है। उम्मीद है कि मैं आपसे वहां आकर जल्द मिलूंगी।' यह बयान महाराष्ट्र स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने अगली सोचना मिलने तक अपने लोगों से पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा ना करने के लिए कहा है।

नेपाल में इस समय युवाओं द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध चल रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद से ही देश में उथल-पुथल मची हुई है। वहां मौजूद लोगों ने नेताओं के घरों में जमकर बवाल मचाया है। प्रदर्शनकारियों ने संसद सहित कई सरकारी इमारतों में आग भी लगा दी है।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed