'CPR देते देख समझ गया था...' पिता Pradeep Rawat के आखिरी पल को याद कर इमोशनल हुए विक्रम रावत

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 05:46 PM IST

Pradeep Rawat Son Emotional: प्रदीप रावत के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत शोक में है। अब उनके बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने पिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए भावुक बातें शेयर की हैं।

Pradeep Rawat Son Emotional: बॉलीवुड के एक्टर प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। 74 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद लगातार फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने किरदारों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच उनके परिवार की ओर से भी इमोशनल रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब उनके बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने अपने पिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए कई ऐसी बातें साझा की हैं, जिन्होंने हर किसी को भावुक कर दिया।

Pradeep Rawat Son Reaction

प्रदीप रावत के बेटे का बयान हुआ वायरल (Image Source: Manav Manglani)

विक्रम रावत ने याद पापा संग बिताए पल

प्रदीप रावत के बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने पिता के आखिरी पलों को याद करते हुए बेहद भावुक बातें कहीं। उन्होंने बताया, 'डॉक्टर्स का कहना था कि इलाज से कैंसर ठीक हो सकता था, लेकिन उनके प्लेटलेट्स लगातार ऊपर-नीचे हो रहे थे और उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। आखिरी दिन तो अचानक उनके प्लेटलेट्स गिरकर सिर्फ 3 हजार रह गए थे, जबकि सामान्य तौर पर ये करीब 3 से 3.5 लाख होने चाहिए।' विक्रम ने आगे कहा, 'हम आईसीयू के बाहर थे। अंदर सभी डॉक्टर थे और हमें जाने की इजाजत नहीं थी। मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो देखा कि डॉक्टर पापा को CPR दे रहे थे। उन्हें उस हालत में देखकर मुझे समझ आ गया था कि क्या हो चुका है। इसके बाद मां भी रोने लगीं। मुझे भरोसा है कि अब पापा एक बेहतर जगह पर हैं। आप सभी ने उन्हें इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।'

End of Feed