Poonam Pandey on Govinda-Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। जिसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई। लेकिन कुछ समय बाद ही सुनीता आहूजा ने अपनी ये अर्जी वापस ले ली। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने भी अपनी बात रखी है। पूनम ने गोविंदा का खुलकर समर्थन करते हुए सुनीता आहूजा की कुछ बयान पर सवाल उठाए हैं।
पूनम पांडे ने कही ये बात (Image Source: IMDb)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:"किसके अंदर इतनी ताकत...", Govinda ने सेट पर लेट आने की आदत का यूं किया बचाव
पूनम पांडे ने दिया गोविंदा का साथ
गोविंदा और सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह पूनम पांडे का अभी हाल में दिया बयान है। मीडिया से बात करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि 'गाली मत दो यार। इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या के वो इतने बड़े स्टार हैं? जब पूछा गया कि क्या वो गोविंदा का समर्थन कर रही हैं, तो एक्ट्रेस ने तुरंत कहा, 'मैं गोविंदा का समर्थन करूंगी, सर। 100 फीसदी समर्थन करुंगी। मैं तो उनको कहूंगी, जो गाली दे रहा है, उनको थोड़ी ना करूंगी। गोविंदा के साथ एयरपोर्ट स्पॉटिंग के वायरल होने के बाद कोमल पर सुनीता आहूजा की 'शुगर डैडी' वाली कमेंट पर पूनम ने कहा, 'ये कुछ भी है। पीठ पीछे थोड़ा घूम रहे थे, एयरपोर्ट पर थे।'
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Sunita Ahuja ने वापस ली तलाक की अर्जी, Govinda के मैनेजर ने पूछा- पहले दायर ही क्यों की?
पहले भी आई थी तलाक की खबरें
ऐसा पहली बार नहीं है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आ रही है। पहले भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद माना जा रहा था दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन बाद में सब ठीक हो गया था। पूनम पांडे के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
