PS-1 & Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेल्वन-1 की भी धीमी हुई रफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 07:13 AM IST

Ponniyin Selvan 1 and Vikram Vedha Box Office Collection Day 12: मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन- 1 और‌ ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक खो रही हैं। इन दोनों फिल्मों के कारोबार की रफ्तार धीमी होती जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
शानदार रही थी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 की ओपनिंग।
फीकी पड़ रही है बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की चमक।
ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा का हाल बेहाल।

Ponniyin Selvan- 1 & Vikram Vedha Box Office Collection Day 12: पोन्नियिन सेल्वन-1 (Ponniyin Selvan 1) के बिजनेस की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है। मणि रत्नम (Mani Ratnam) द्वारा निर्देशित इस फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार रही थी। पहले हफ्ते इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की और पहला वीकेंड इसके लिए बहुत फायदेमंद रहा। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड का भी ‌फायदा उठाया लेकिन दूसरे सोमवार से ही इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। ऐसा ही कुछ हाल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का है।‌ इस फिल्म की कमाई के आंकड़े भी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं।

Ponniyin Selvan- 1 And Vikram Vedha Box Office Collection Day 5

Ponniyin Selvan- 1 And Vikram Vedha Box Office Collection Day 5

12वें दिन कैसा रहा पोन्नियिन‌ सेल्वन- 1 का हाल?

दूसरे सोमवार से इस फिल्म के बिजनेस में गिरावट देखने को मिल रही है (Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection)। दूसरा मंगलवार भी पोन्नियिन सेल्वन-1 के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को सिर्फ चार करोड़ का कारोबार ही किया। भारत और ओवरसीज का बिजनेस मिलाने के बाद इस फिल्म ने अब 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अगर इस फिल्म की कमाई चलती रही तो यह जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

End of Feed