Ranchi Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर किया समर्थन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 05:37 PM IST

Piyush Mishra on Ranchi Student Protest: रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच सिंगर-एक्टर पीयूष मिश्रा पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और अपने मशहूर गाने ‘आरंभ है प्रचंड’ से उनका हौसला बढ़ाया।

Piyush Mishra on Ranchi Student Protest: सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) को अक्सर अपनी बेबाक सोच और दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वो रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच नजर आ रहे हैं। एक्टर राहु केतु (Rahu Ketu) फेम एक्टर पीयूष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनके बीच जाकर अपना समर्थन जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत भी की। उनके वहां पहुंचने से प्रदर्शन कर रहे लोगों में उत्साह देखने को मिला। पीयूष मिश्रा का छात्रों के बीच पहुंचना और उनके साथ खड़ा होना अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Piyush Mishra on Ranchi Student Protest

छात्रों के सपोर्ट में उतरे पीयूष मिश्रा (Image Source: AI/ PTI)

पीयूष मिश्रा ने गाया गाना

प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद पीयूष मिश्रा ने सिर्फ छात्रों से मुलाकात ही नहीं की, बल्कि उनके बीच अपना लोकप्रिय गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया। उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया, वहां मौजूद छात्रों ने भी उनका साथ दिया। आपको बता दें कि पीयूष मिश्रा का ये गाना लंबे समय से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और अक्सर संघर्ष, हिम्मत और बदलाव की बात करने वाले मौकों पर सुनने को मिलता है। पीयूष मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

End of Feed