दीया मिर्जा-साहिल सांघा से मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान तक, इन सितारों की टूट चुकी हैं लंबी शादियां

हाल ही में दीया मिर्जा-साहिल सांघा ने 11 सालों के लंबे रिलेशनशिप के बाद एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा की है। इनके अलावा ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी के कई सालों बाद अलग हुए।

हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांघा से अलग हो रही हैं। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए। दीया मिर्जा ने साल 2014 में साहिल से शादी रचाई थी और इससे पहले वे काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। इस बारे में बताते हुए दीया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीते 11 साल से हम लोग एक दूसरे के साथ थे और अब हम सहमति से अलग होने का फैसला ले रहे हैं। हम लोग अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और एक दूसरे को जहां जरूरत होगी, सपोर्ट करते रहेंगे। हम दोनों के रास्‍ते अलग अलग होंगे, लेकिन एक दूसरे से हर बात साझा करेंगे। हम अपनी फैमिली और दोस्‍तों के आभारी हैं कि उन्‍होंने हमारी भावनाओं को समझा और हमारे फैसले का समर्थन किया। हम दोनों इस मसले पर अब कोई भी कमेंट या बातचीत नहीं करेंगे। धन्‍यवाद।' लेकिन सिर्फ दीया और साहिल ही नहीं, ऐसे बी-टाउन सेलेब्स हैं, जो अपनी शादी के कई सालों बाद एक-दूसरे से अलग हो हुए।
01 / 06

(Photo Credit : Instagram)

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - ये बॉलीवुड का पॉपुलर कपल था। मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी रचाई थी, ये एक लव मैरिज थी। उनके एक बेटा अरहान खान है। दोनों की गिनती इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में की जाती थी, लेकिन शादी के 18 साल बाद अरबाज और मलाइका एक-दूसरे से अलग हो गए। उन्होंने 2017 में तलाक ले लिया, हालांकि वे अभी भी दोस्त हैं। हाल ही में मलाइका ने कंफर्म किया है कि वे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज की गर्लफ्रेंड मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी हैं।
02 / 06

(Photo Credit : YouTube)

ऋतिक रोशन और सुजैन खान - बॉलीवुड हंक ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक से फैंस को बड़ा झटका लगा। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और ऋतिक के बॉलीवुड में डेब्यू के तुरंत बाद दिसंबर 2000 में उन्होंने शादी कर ली थी। ऋतिक और सुजैन के दो बच्चे रेहान और रिदान हैं। शादी के 13 साल बाद दिसंबर 2013 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं और नवंबर 2014 में उन्होंने तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं।
03 / 06

(Photo Credit : Twitter)

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया - अपने टाइम पर सुपरमॉडल रहे अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने भी शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया। अर्जुन और मेहर साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन 2018 में दोनों ने बॉम्बे टाइम्स को ज्वॉइंट स्टेटमेंट देते हुए कहा कि हमें लगता है कि हमारे लिए अलग-अलग मंजिल पर जाने का समय है। दोनों के अलग होने के बाद अर्जुन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट करने लगे। हाल ही में गैब्रिएली ने एक बच्चे को जन्म दिया है और अर्जुन तीसरी बार पापा बने हैं।
 
04 / 06

फरहान अख्तर और अधुना भबानी - बॉलीवुड एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर और अधुना भबानी बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक थे। उन्होंने साल 2000 में शादी रचाई थी। लेकिन 16 साल बाद 2016 में दोनों अलग हो गए। अब फरहान शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर शिबानी के साथ अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं।
05 / 06

आमिर खान और रीना दत्ता - आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से लव मैरिज की थी। शादी के वक्त दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। लेकिन 2002 में आमिर ने तलाक की अर्जी दायर की। शादी के 16 साल बाद आमिर और रीना एक-दूसरे से अलग हो गए और दोनों बच्चों की कस्टडी रीना ने ली। बाद में आमिर ने किरण राव से शादी की और दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है।
06 / 06

End of Photo Gallery