Pati Patni Aur Woh Do: एक या दो नहीं बल्कि तीन हसीनाओं के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगे Ayushmann Khurrana, जानिए नाम

Ayushmann Khurrana’s next with Mudassar Aziz: बॉलीवुड का गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मुदस्सर अजीज के साथ बनने जा रही आयुष्मान खुराना की फिल्म में एक नई हसीना की एंट्री हुई है। वो इस मूवी में तीन अदाकाराओं के साथ बड़े परदे पर रोमांस करते नजर आएंगे।

Ayushmann Khurrana’s next with Mudassar Aziz: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना लंबे से किसी बड़ी फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। बीते कई महीनों से आयुष्मान खुराना अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को एक के बाद एक फिनिश कर रहे हैं। काफी समय पहले आयुष्मान खुराना को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने एक कॉमेडी मूवी के लिए मशहूर डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ हाथ मिलाया है। इस नई मूवी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुदस्सर अजीज की नेस्ट मूवी में आयुष्मान खुराना एक या दो नहीं बल्कि 3 हसीनाओं के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए हैं बॉलीवुड की इन हसीनाएं के नाम।

Ayushmann Khurrana’s next with Mudassar Aziz

Pic Credit: Instagram/ayushmannk/

पिंकविला से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक फिल्म 'पति पत्नी और वो' में दो फीमेल लीड्स नजर आई थीं। मगर अब 'पति पत्नी और वो दो' में तीन फीमेल लीड्स नजर आएंगे। भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा प्रोडक्शन में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में नजर आएंगी। इस कॉमेडी फिल्म की बाकी डिटेल्स को अभी सीक्रेट रखा है। सारा अली खान और वामिका गब्बी पहले से इसका हिस्सा थीं लेकिन आयुष्मान खुराना स्टारर में रकुल प्रीत सिंह की एंट्री नई हुई है।

End of Feed