Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियावालों पर चला शाहरुख खान का जादू, पठान ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने दो दिनों में दुनियाभर में लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह आगे बढ़ रही है, जिसके आगे सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बौने नजर आ रहे हैं।

Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) सिनेमाघरों में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म पठान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और सभी बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा चुकी है। अगर बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो इसने दुनियाभर में भी धूम चा रखी है। फिल्म पठान ने दूसरे दिन भी दुनियाभर में शानदार कमाई की और अपने खाते में बड़ी रकम जोड़ी। फिल्म पठान की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इसने 2 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियावालों पर चला शाहरुख खान का जादू, पठान ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Pathan Day 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियावालों पर चला शाहरुख खान का जादू, पठान ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के पार

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान ने शुरुआती दौर में जिस तरह का विरोध झेला था, उसे देखने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म बम्पर ओपनिंग लेगी। फिल्म पठान ने न केवल बम्पर ओपनिंग ली बल्कि दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान ने दो दिनों दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड रच दिया है। पठान से पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों ने सिनेमाघरों में इतनी धांसू कमाई नहीं की थी।

End of Feed