Pathan Controversy: 'शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा..' महंत परमहंस आचार्य ने दिया विवादित बयान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 21, 2022, 08:59 AM IST

Pathan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अयोध्या के मंहत परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जिंदा जलाने की धमकी तक दे दी है। फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान को लेकर बढ़ता जा रहा है विवाद।
  • शाहरुख खान को मिली जिंद जलाने की धमकी।
  • मंहत परमहंस आचार्य ने दिया विवादित बयान

Pathan Controversy: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेता को जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी हैं। अयोध्या के महंत परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को जिंदा जलाने की धमकी दी है। जिसके बाद अब इस पूरे विवाद ने एक नया मोड़ ही ले लिया है। कई नेता और अभिनेता इस पूरे मामले में शाहरुख खान के सपोर्ट में सामने आने लगे हैं और परमहंस आचार्य पर इस बयान के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। पठान फिल्म को लेकर ये पूरा विवाद इस फिल्म के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) की वजह से शुरू हुआ है। लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

Mahant Paramhans Acharya and Shah Rukh Khan

Mahant Paramhans Acharya and Shah Rukh Khan

'मैं शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा'

अयोध्या के महंत परमहंस आचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। परमहंस आचार्य ने कहा, 'फिल्म जो पठान बनी हुई है उसमें हमारे भगना रंग का अपमान किया हुआ है। जिसको लेकर हम सनातन धर्म के लोग विरोध कर रहे हैं। मैं आयोध्या से मंहत परमहंस आचार्य घोषणा करता हूं कि आज हमने शाहरुख खान का पुतला जलाया है लेकिन मैं उसे खोज रहा हूं अगर मुझे फिल्म जिहादी शाहरुख खान कहीं मिल जाएगा तो मैं उसे जिंदा जला दूंगा।'

End of Feed