Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan के सपोर्ट में उतरे अर्जुन कपूर, कहा- ‘लोकतंत्र में सभी को..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 09:14 AM IST

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म पर छिडे़ विवाद को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। अर्जुन कपूर ने अपने इस बयान में पठान का सपोर्ट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की फिल्म पठान के सपोर्ट में आए अर्जुन कपूर।
  • आज फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया जाना है।
  • पठान के गाने बेशरम रंग की वजह से विवाद छिड़ा हुआ है।

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) का आज 10 जनवरी 2022 को ट्रेलर जारी होने वाला है। ट्रेलर रिलीज के लिए शाहरुख खान के फैंस काफी उत्सुक हैं। आज सुबह 11 बजे पठान का ट्रेलर यश राज फिल्म द्वारा जारी कर दिया जाएगा। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म को लेकर खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म पर छिड़े विवाद पर बड़ा बयान जारी किया है। अर्जुन कपूर ने अपने इस बयान में पठान का सपोर्ट किया है और आर्टिस्ट के लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में भी बात की है। अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी फिल्म कुत्ते (Kuttey) की प्रमोशन में बिजी हैं। अर्जुन कपूर की यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच पठान को लेकर अर्जुन कपूर का कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor on Pathan Controversy

Arjun Kapoor on Pathan Controversy

पठान विवाद पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर खड़े हुए विवाद के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम लोगों को हमारे सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना है, जो एक साथ काम करते हैं। हम सभी जानते हैं कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर हमें वह करना पड़ता है, जो फिल्म की डिमांड है।'

End of Feed