Parineeti Chopra Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त को अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इसके बाद से परिणीति चोपड़ा के फैंस उनकी झलक देखने के लिए बेताब थे। अब परिणीति चोपड़ा ने फैंस की ये मुराद भी पूरी कर दी है। प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद परिणीति चोपड़ा ने पहली बार पब्लिक में कदम रखा। इस से जुड़ा परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के फेस पर मम्मी टू बी वाली चमक देखते ही बन रही थी। एक इवेंट में काले रंग के अनारकली सूट में वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। परिणीति चोपड़ा के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल आते ही छा गए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो
कब हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट बाद साल 2023 में शादी करने का फैसला किया। इस खबर के सामने आने के बाद सभी हैरान हो गए थे। क्योंकि लोगों को दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी थी। परिणीति चोपड़ा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
