लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं Parineeti Chopra, पति राघव चड्ढा भी वीडियो कॉल से हुए शामिल

Parineeti Chopra At Lalbaugcha Raja: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति और नेता राघव चड्ढा को वीडियो कॉल के माध्यम से बप्पा के दर्शन कराए।

Parineeti Chopra At Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज के जरिए परिणीती चोपड़ा से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस सीरीज के ऑनलाइन स्ट्रीम होने से पहले परिणीती चोपड़ा ने मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिणीति ने अपने पति और नेता राघव चड्ढा को वीडियो कॉल भी की। परिणीती का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Disha Salian Death Case: दिशा सालियान केस की नई जांच से बढ़ी उम्मीद, सुशांत के परिवार को मिल सकता है इंसाफ!!)

Parineeti Chopra Visit Lalbaugcha Raja

परिणीती चोपड़ा ने किये लालबागचा राजा के दर्शन

परिणीति ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

परिणीति चोपड़ा ने गणपति उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन किए। गुलाबी रंग के अनारकली सूट में परिणीती चोपड़ा बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को लंबे ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था। पंडाल में पहुंचकर परिणीति ने भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने अपने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल की और उन्हें भी लालबागचा राजा के दर्शन कराए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Vaishnavi Chaitanya की उम्र को लेकर मचा बवाल, Rashmika Mandanna से तुलना पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब)

'शक' से ओटीटी डेब्यू करेंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज 'शक' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे रेंसिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने क्रिएट किया है। सीरीज में परिणीति के साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनुप सोनी, सुमीत व्यास और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। परिणीति को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। एक्ट्रेस ने 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी', 'गोलमाल अगेन', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'केसरी', 'संदीप और पिंकी फरार' और 'साइना' जैसी फिल्मों में काम किया है।

End of Feed