Katrina Kaif की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं Parineeti Chopra, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Parineeti Chopra on Katrina Kaif: कैटरीना कैफ के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे थे। अब परिणीति चोपड़ा उनके सपोर्ट में उतरी हैं और बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है।

Parineeti Chopra on Katrina Kaif: मां बनने के बाद कटरीना कैफ (Katrina Kaif) भले ही फिल्मों और लाइमलाइट से दूर नजर आ रही हों, लेकिन हाल ही में उनकी एक झलक ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। पति विक्की कौशल के साथ वह मुकेश और नीता अंबानी की गणपति पूजा में शामिल हुईं। यह कटरीना की लंबे समय बाद हुई पब्लिक अपीयरेंस थी। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी से पहले और बाद के लुक की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक और बॉडी को लेकर कमेंट किए, जिसके बाद अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ajay Devgn की अपकमिंग मूवी को मिला टाइटल, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!!)

Parineeti Chopra on Katrina Kaif

परिणीति चोपड़ा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

परिणीति चोपड़ा का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कटरीना कैफ का बचाव किया है। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को लेकर नाराजगी जताई। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि किसी महिला के बच्चे को जन्म देने के बाद उसके शरीर पर कमेंट करना सही नहीं है। परिणीति ने कहा, “जब कोई किसी महिला के बच्चे को जन्म देने के बाद उसके शरीर पर कमेंट करता है तो मुझे यह अनपढ़ सोच लगती है। अगर आप बाल कटवाते हैं तो बाल छोटे होंगे। अगर छुट्टियों पर जाते हैं तो शरीर पर टैन होगा। अगर जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे। आपके शरीर पर हर चीज का असर दिखता है और उसे सेलिब्रेट किया जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब एक महिला अपने शरीर में बच्चे को जन्म देती है तो उस बदलाव को गलत तरीके से क्यों देखा जाता है। परिणीति ने कहा कि अगर वह किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क देखती हैं तो वह इसे बच्चे को जन्म देने की खूबसूरत निशानी मानेंगी और पूछेंगी कि बच्चा कैसा है।

End of Feed