Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है। जिसके बाद अब परिणीति और राघव ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि परिणीति और राघव मेहमानों के लिए रिसेप्शन पार्टी नहीं रखने वाले हैं। शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा के अपने मुंबई वाले घर को छोड़कर दिल्ली में राघव चड्ढा संग रहने वाली खबर भी सामने आ रही है। फिलहाल इस पर राघव या परिणीति के परिवार की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है। राघव और परी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
(Credit: Instagram)
यह भी पढ़ें- Tiger 3: आज आएगा ‘टाइगर का मैसेज’, तेजी से बढ़ी सलमान खान के फैंस की धड़कनें, इतने बजे मिलेगा सरप्राइज
हनीमून पर नहीं जाएंगे परिणीति-राघव
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति अब शादी के बाद राघव संग हनीमून पर नहीं जाने वाली हैं। दोनों अपने वर्क शेड्यूल की वजह से अपना हनीमून स्किप कर रहे हैं। परिणीति ने शादी के चलते काम से एक लंबा ब्रेक लिया था, इसी के साथ ही राघव भी अब शीतकालीन सत्र की तैयारी में लगने वाले हैं। इसी वजह से दोनों ने यह फैसला किया है।
शादी के बाद भी परिणीति चोपड़ा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करती रहेंगी। अक्षय कुमार संग उनकी फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
