पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर-जारा', जानिए नाम

This Pakistani Actress Say No to Veer-Zara: शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर-जारा' इंडियन सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें मेकर्स ने यह मूवी ऑफर की थी। इस मूवी को ना करने का कारण भी एक्ट्रेस ने बताया है।

This Pakistani Actress Say No to Veer-Zara: यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' 2004 में रिलीज हुई थी। यह मूवी अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। एक बार यह मूवी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही ही में एक जानी-मानी पाकिस्तानी की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा' का ऑफर मिला था। मगर एक्ट्रेस ने इस ब्लॉकबस्टर मूवी को करने से ठुकरा दिया था। तो चलिए जानते हैं नादिया जमील को मेकर्स ने फिल्म 'वीर-जारा' में किस एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था।

This Pakistani Actress Say No to Veer-Zara

Pic Credit: Instagram

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी 'वीर-जारा'

नादिया जमील ने समीना पीरजादा के शो 'रिवाइंड विद समीना पीरजादा' के दौरान 'वीर-जारा' फिल्म ऑफर होने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा इस मूवी में उन्हें लेना चाहते थे। शुरुआत फिल्म को लेकर प्लानिंग एकदम अलग थी। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और नादिया जमील के अहम रोल में होने की उम्मीद थीलेकिन बाद में फिल्म की कास्ट बदल गई। मेकर्स ने प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी को कास्ट किया। नादिया ने कहा कि जब इस मूवी का ऑफर उन्हें आया, तब वो प्रेग्नेंट थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। (इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की अफवाहों पर Sorab Bedi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'वो मेरी मेंटर...')

End of Feed