O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर जब-जब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाते हैं, तब-तब लोगों के बीच उत्सुकता पैदा हो जाती है। कुछ वक्त पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि शाहिद-विशाल एक नई मूवी ला रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ओ रोमियो का फर्स्ट लुक पोस्टर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसमें शाहिद कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की हंसी बता रही है कि वो इस दफा कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं, जिसके लिए दर्शक शायद तैयार भी नहीं हैं। (इसे भी पढ़ें: Golmaal 5: अजय देवगन संग इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे रोहित शेट्टी, 2027 में होगी रिलीज)
Image Source: Movie Poster
ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर ने बनवाया पूरे शरीर पर टैटू
शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी ओ रोमियो का फर्स्ट लुक पोस्टर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही लोग इसके बारे में बात करने में जुटे हुए हैं। फिल्म को पोस्टर से एक बात और साफ हो गई है कि एक्टर शाहिद कपूर ने इसके लिए पूरे शरीर पर टैटू कराया है। उनके सीने पर बना बड़ा सा टैटू बता रहा है कि इस दफा वो ऐसा क्रेजी कैरेक्टर निभाने जा रहे हैं, जिसके बाद में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। (इसे भी पढ़ें: Tara Sutaria-Veer Pahariya महीनों तक डेट करने के बाद हुए अलग, AP Dhillon के कॉन्सर्ट के बाद बढ़ी दूरी!!)
13 फरवरी को रिलीज होगी शाहिद कपूर की ओ रोमियो
शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ओ रोमियो के पोस्टर के साथ मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि वो इसे 13 फरवरी के दिन दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। मेकर्स ने ओ रोमियो के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ लिखा है, "ओ रोमियो... ओ रोमियो... ओ रोमियो कहां हो तुम... कल इसका फर्स्ट टीजर रिलीज किया जाएगा और 13 फरवरी को फिल्म दर्शकों के सामने होगी।"
