FIFA World Cup 2022: फीफा फैन फेस्ट में नोरा फतेही से हुईं बड़ी गलती, तिरंगे का अपमान करने पर यूजर्स बोले- ये नेशनल फ्लैग है कोई दुपट्टा नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 07:10 PM IST

Nora Fatehi trolled on social media: नोरा फतेही को फैन फॉलोइंग की वजह से फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) फैन फेस्ट में परफॉर्म करने का मौका मिला। परफॉर्मेंस के दौरान एक्ट्रेस से चूक हो गईं, जिसके बाद से यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

Nora Fatehi trolled on social media: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोरा की फैन फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फैन फेस्ट पर परफॉर्म किया। उन्होंने इस प्रोग्राम में जबरदस्त डांस किया। एक्ट्रेस ने स्टेज पर खड़े होकर तिरंगा झंडा फहराया और जय हिंद के नारे लगाए। फीफा वर्ल्ड कप का फेस्ट दोहा में हुआ। एक्ट्रेस ने फैन फेस्ट में फीफा वर्ल्ड कप के नेशनल एंथम पर शानदार परफॉर्मेंस दिया। लेकिन इस परफॉर्मेंस के दौरान नोरा से छोटी सी चूक हो गईं जिसकी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

nora fatehi (3)

nora fatehi (credit pic: instagram)

नोरा अपने डांस परफॉर्मेंस के बाद कहती हैं भले ही इंडिया फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन हम इस फेस्ट में अपने डांस, म्यूजिक से इसका हिस्सा है। उनकी ये बात सुनकर सभी लोग एक्साइटेड हो जाते हैं। वहां मौजूद सभी लोग स्टेडियम में इंडिया, इंडिया के नारे लगाते हैं। नोरा खुशी के साथ इंडिया का झंडा फहराते हुए नजर आती हैं, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस उल्टा तिरंगा फहरा देती है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि तिरंगे को फेंककर दिया गया। उन्होंने तिरंगे को इस तरह से फहराया जैसे कोई दुपट्टा हो। इतना ही नहीं एक्साइटमेंट में नोरा ने तिरंगे को खुद पर लपेटा था। इन सभी कारणों की वजह से यूजर्स नोरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed